RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का इंतजार कैंडीडेट्स काफी समय से कर रहे हैं। इस परीक्षा का नोटिफिकेशन साल 2019 में आया था, लेकिन अभी तक ये परीक्षा नहीं हो सकी है।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

इस भर्ती की अहमियत का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि 103769 पदों पर भर्ती के लिए करोड़ों आवेदन आए हैं। ऐसे में आरआरबी ने हालही में एक नोटिस भी जारी किया है और कहा है कि जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हो गया था, उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। उनके लिए आवेदन में हुई गलती को सुधारने के लिए 15 दिसंबर 2021 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: CHECK HERE

UPSC: श्रेयांस कुमट ने सिविल सेवा परीक्षा के पहले ही प्रयास में किया टॉप, जानिए कैसा रहा IIT से IAS तक का सफर

Live Updates
12:32 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

12:01 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

11:31 (IST) 6 Dec 2021
इस तारीख को जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट

नोटिस के अनुसार, RRB NTPC CBT Phase 1 सात चरणों में 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर 15 जनवरी 2022 तक घोषित किए जाने की संभावना है।

11:00 (IST) 6 Dec 2021
RRB NTPC CBT 1 Result 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने RRB NTPC CBT 1 में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

10:30 (IST) 6 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से लेवल 2 के 2 पद और लेवल 1 के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

10:00 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

09:35 (IST) 6 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 6 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है।

09:03 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

08:29 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

08:01 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

07:34 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

07:16 (IST) 6 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: नया नोटिफिकेशन जारी

आरआरबी की ओर से ग्रुप डी की परीक्षा को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों के आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिए गए थे, उन्हें अपनी गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा और इसके लिए एक लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। इसी लिंक के जरिए अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।