RRB Group D Admit Card 2021 LIVE Updates: आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन लोगों का फॉर्म गलत फोटो और सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट हो गया था, उनके लिए आरआरबी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव किया जाएगा और इस लिंक के माध्यम से छात्रों से हुई गलती को सुधारा जा सकेगा।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी के तहत होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही एग्जाम शेड्यूल जारी कर सकता है। एग्जाम शेड्यूल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि एग्जाम कब होना है। इस भर्ती के लिए 2 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। अब कैंडिडेट्स को अपने एग्जाम का इंतजार है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल होंगे, जिनके लिए 90 मिनट मिलेंगे। सही जवाब पर एक अंक मिलेगी और गलत जवाब पर 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग होगी। ये परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित होगी। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कई केंद्रों पर होगी। ये केंद्र आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटका, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE
इस परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा नतीजे देखने के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों की जांच भी कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 1.25 करोड़ आवेदक एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
इस भर्ती अभियान के तहत 35,281 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 2021 की परीक्षा जुलाई में हुई थी। इस परीक्षा के तहत क्लर्क और टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क और टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कॉमर्शियल और टिकट क्लर्क समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकली थी।
RRB NTPC Result का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि आरआरबी जल्द ही नतीजे घोषित कर सकती है। शायद ये नतीजे नवंबर के आखिरी हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं। इन नतीजों को आरआरबी की आधिकारिक रीजनल साइट पर चेक किया जा सकता है।
प्रयागराज डिवीजन: 703 पद
झांसी डिवीजन: 480 पद
वर्क शॉप झांसी: 185 पद
आरआरसी द्वारा उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021 (Railway Jobs) अभियान के माध्यम से प्रयागराज डिवीजन, झांसी डिवीजन और आगरा डिवीजन में 1600 से अधिक अपरेटिंस पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रेलवे जॉब के लिए आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने उत्तर मध्य रेलवे में भर्ती (North Central Railway Recruitment 2021) निकाली है। यहां वेल्डर, विंडर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, मैकेनिक और वायरमैन समेत कई पदों अपरेंटिस रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2021 तक है।
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
अगर आप आरआरबी की ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो ये याद रखें कि आपको कोविड नियमों का पालन करना होगा। इस परीक्षा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है और आपको बाकी कैंडीडेट्स के साथ निश्चित दूरी का पालन भी करना होगा और अपने साथ एक हैंड सैनिटाइजर रखना होगा।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही Group D परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जाएगा। छात्र काफी लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि जल्द ही ये परीक्षा आयोजित होगी।
छात्र काफी समय से आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ये कहा जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा की घोषणा होगी। ऐसे में एक सवाल ये है कि छात्रों को एडमिट कार्ड कब मिलेगा? तो बता दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
अगर मैथ की बात करें तो इसमें नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक्स को शामिल किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन टॉपिक्स की अच्छे से तैयारी करें।
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया के तहत 1,03,769 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसका नोटिफिकेशन साल 2019 में जारी किया गया था।
