राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरुवार 28 सितंबर को प्रीलिम्स एडमिट कार्ड-2023 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी आरएएस  प्रीलिम्स परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट -rpsc.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। RPSC की वेबसाइट पर सभी जानकारी साझा की गई हैं जिन्हें समझना हर केंडीडेट के लिए जरूरी है। प्रीलिम्स एडमिट कार्ड-2023 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा। केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड हासिल किए जा सकते हैं। अधिकारियों द्वारा rpsc.rajasthan.gov.in पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है। 

क्या है पूरा शेड्यूल? 

RPSC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आरपीएससी आरएएस  प्रीलिम्स परीक्षा 2023  1 अक्टूबर को होने वाली है। हॉल टिकट परीक्षा से पहले घोषित किए जाते हैं ताकि संबंधित उम्मीदवार उन्हें साइट से डाउनलोड कर सकें।

प्रीलिम्स परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले पहुंचना होगा और उन्हें एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा अन्यथा वे परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

कैसे करना है Download?

आरपीएससी ने आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड के साथ कई और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की हैं। इसमें एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका भी बताया गया है।

  1. 1. सबसे पहले अभ्यर्थी आरबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2.होमपेज पर इंपोर्टेंट लिंक्स के तहत ‘Admit Card Link for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp Exam (PRE) 2023’ लिंक पर क्लिक करें.

3.इसके बाद  Raj. State and Sub. Services Comb. Comp Exam (PRE) 2023 के लिंक पर क्लिक करें. 

4. इसके बाद अभ्यर्थी एग्जाम, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4.ऐसा करने पर आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।  

5.अब आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसे संभाल कर रखें.