Rajasthan Police Constable Result 2022, Rajasthan Police Constable Final Answer Key 2022: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और आंसर की जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने Rajasthan Police Constable Exam 2022 में भाग लिया था, वह‌ आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक राज्य के 32 जिलों में तैयार किए गए 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि, 14 मई के दूसरे शिफ्ट का पेपर लीक होने की वजह से राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2 जुलाई को दोबारा आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की 5 जुलाई को जारी किया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Rajasthan Police Constable Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे ‘Recruitment & Result’ सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: इसके बाद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4438 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 10 नवंबर से 3 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 18.83 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।