Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (Rajasthan Police Constable Exam 2022) का रिजल्ट(Rajasthan Police Constable Result 2022) जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 13 मई 2022, 14 मई 2022, और 16 मई 2022 को दो पालियों में किया गया था। 16 मई को दूसरी पाली में हुई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसका आयोजन 2 जुलाई को किया गया था। परीक्षा राज्य के 25 जिलों में निर्धारित 28 केंद्र पर आयोजित की गई थी।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 15 जुलाई 2022 तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था।
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाना है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। पर भर्तियां होनी चाहिए। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को अलग चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
Rajasthan Police Constable Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करना होगा रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Rajasthan Police Constable Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।