Rajasthan Police Constable Exam 2022: राजस्थान पुलिस ने कुछ दिन पहले ही कांस्टेबल के पदों के लिए दोबारा हो रही परीक्षा का एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र स्थान जारी किया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 02 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 13 मई 2022 (शुक्रवार), 14 मई 2022 (शनिवार), 16 मई 2022 (सोमवार) को दो पालियों में आयोजित की गई थी और 15 मई 2022 की दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, जो अब 02 जुलाई 2022 को आयोजित की जा रही है। इसमें 1.72 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
7 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 2 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का समय सुबह 6 बजे से सुबह 7 बजे तक है l अभ्यर्थी को निर्धारित समय सुबह 7 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। यह परीक्षा 25 जिलों में 28 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इन विषयों को होना चाहिए ज्ञान
उम्मीदवारों को ओएमआर शीट (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) पर परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवारों से रीजनिंग और कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों और राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, कला से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
150 अंकों की होगी परीक्षा
बता दें कि लिखित परीक्षा मे कुल 150 प्रश्न होंगे। हर सवाल 1 अंका का होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 की री-एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें।
अब, ‘Get Admit Card’ लिंक पर जाएं।
अपना लॉग इन क्रेडेंशिल दर्ज करें।
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।