Rajasthan Constable Re-Exam 2022 Admit Card: राजस्थान पुलिस द्वारा 14 मई 2022 के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। हाल ही में राजस्थान पुलिस ने परीक्षा केंद्र चेक करने का लिंक भी एक्टिवेट किया है।

Rajasthan Police Constable Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें, 14 मई 2022 का पेपर वायरल होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दोबारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिर फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।

Rajasthan Constable Exam 2022: इतने अंकों के होंगे सवाल
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, राजस्थान के इतिहास भूगोल और संस्कृति आदि विषयों से कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा और गलत जवाब के लिए 25% अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Constable Re-Exam 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4438 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए 18.83 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।