OPSC Interview Schedule 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर (अंग्रेजी) के पद के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शेड्यूल चेक कर सकते हैं। सहायक प्रोफेसर (अंग्रेजी) पद के लिए इंटरव्यू 12 जुलाई 2022 से आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर शिक्षक (अंग्रेजी) पदों के साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया है, वे ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर इंटरव्यू से संबंधित अधिक जानकारी चेक कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, ओपीएससी 12 से 16 जुलाई 2022 तक सहायक प्रोफेसर शिक्षक (अंग्रेजी) पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। ओपीएससी सहायक प्रोफेसर साक्षात्कार अनुसूची 2022 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से ओपीएससी सहायक प्रोफेसर साक्षात्कार अनुसूची 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें
ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/ पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं।
होम पेज पर दिए गए- सहायक प्रोफेसर शिक्षकके लिंक पर क्लिक करें।
आपको ओपीएससी सहायक प्रोफेसर साक्षात्कार अनुसूची 2022 मिलेगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।