नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) सूरथकल (कर्नाटक) ने NIMCET 2019 या NIT MCA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NIT सुरथकल इस वर्ष इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा का आयोजन 26 मई 2019 (रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तक) के लिए किया जाना है और परिणाम 05 जून, 2019 (बुधवार) को प्रकाशित किया जाएगा। जो छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों को 9 जून से 15 जून, 2019 तक उनकी पसंद के कोर्स का चयन करना होगा।
NIMCET एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं और होमपेज पर ‘NIMCET 2019 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें। आप एक नये पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। इस पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉग-इन करें। आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
यदि कोई भी छात्र NIMCET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करता है, तो वे secretary.nimcet2019@nitk.ac.in या secretary.nimcet2019@nitk.edu.in पर ई-मेल भेजकर अपनी समस्या बता सकते हैं। ईमेल केवल 13 मई और 24 मई, 2019 के बीच स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को ईमेल के साथ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा फीस जमा करने की रसीद भी भेजनी होगी।