NHM MP CHO Result 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (NHM MP CHO Exam 2022) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (NHM MP CHO Result) घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जारी परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल 2022 को किया गया था।
सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ के भी नतीजे घोषित किए गए हैं। परीक्षा का ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य (सीएचएच) में प्रमाणपत्र के पद के लिए 480 और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के लिए 488 रिक्तियों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।
NHM MP CHO Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट</strong>
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब लिखित परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
4. रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और डाउनलोड करें।