MPPSC SFS Mains Admit Card 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा (MPPSC) आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

बता दें कि लोक सेवा आयोग ने पहले ही परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी अपने साथ केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाएं।

मुख्य परीक्षा (MPPSC SFS Mains Exam 2022) का आयोजन 24 जुलाई 2022 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में ओएमआर सीट पर होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे।

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 जून 2022 दोपहर 12 बजे से 28 जून 2022 रात 12 बजे तक चली थी। आवेदन में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को 30 जून 2022 तक का समय दिया गया था। आयोग ने प्रति सुधार हेतु 50 रूपए का शुल्क भी निर्धारित किया था।

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 20221 को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक चली थी। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3129 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

MPPSC SFS Mains Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गएAdmit Card – State Forest Service Main Examination 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।