MPPSC Prelims Score Card 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in के जरिए प्रारंभिक परीक्षा का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी 8 अगस्त 2022 से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए स्कोर कार्ड और ओएमआर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को निर्धारित 50 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि एमी राज्य सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा और एमपी राज्य वन सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित 54 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था।
पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई थी। वहीं वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। राज्य सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 24 नवंबर 2022 से 29 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी, जबकि राज्य वन सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
How to Download MPPSC Prelims Score Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें स्कोकार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए State Service And State Forest Service Preliminary Examination 2021 – Download Scorecard And OMR Sheet के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।