MPPSC Interview Admit Card 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने बॉयलर इंस्पेक्टर इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी साक्षात्कार कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार इंटरव्यू का आयोजन 23 सितंबर 2022 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के लिए अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी इंटरव्यू कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आयोग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 17 सितंबर 2022 को जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
वहीं MPPSC ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को होगी। परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी।अभी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट नहीं घोषित की गई है।
How to Check MPPSC Boiler Inspector Interview 2022 Schedule: ऐसे चेक करें इंटरव्यू शेड्यूल
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए What’s New सेक्शन में जाएं।
-यहां Boiler Inspector Grade-1 and Boiler Inspector Grade-2 Exam 2020 – Vigyapti Regarding Interview Schedule के लिंक पर क्लिक करें।
-इंटरव्यू कार्यक्रम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।