UP B.Ed JEE Results 2019: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) ने उत्तर प्रदेश B.Ed JEE 2019 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे वे वेबसाइट mjpur.ac.in और upbed2019.in के माध्यम से अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी किए गए हैं तथा रिजल्‍ट चेक करने का लिंक वेबसाइट के होमपेज पर लाइव है।

UP B.Ed 2019 रिजल्‍ट कैसे डाउनलोड करें:
स्‍टेप 1. UP B.Ed 2019 जेईई की आधिकारिक वेबसाइट upbed2019.in पर जाएं।
स्‍टेप 2. “UP B.Ed 2019 JEE फॉर्म और उम्मीदवार लॉगिन” के लिए लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3. रिजल्‍ट तक पहुंचने के लिए एक नया पेज लिंक के साथ खुलेगा।
स्‍टेप 4. इस पेज पर अपनी लॉग-इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
स्‍टेप 5. रिजल्‍ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्‍त रिजल्‍ट अन्‍य वेबसाइट mjpru.ac.in पर भी चेक किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने 15 अप्रैल, 2019 को दो सत्रों में यूपी बीएड 2019 संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीद है कि महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय रिजल्‍ट घोषित होने के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा।