LAMP fellowship 2019 : अगर आप संसद में सांसदों के साथ काम करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। इसके लिए आपको लेजिस्लेटिव असिस्टेंट्स टू मेंबर ऑफ पार्लियामेंट फेलोशिप के तहत आवेदन करना होगा। सांसदों के साथ काम करने का मौका देने वाले इस फेलोशिप के लिए सत्र 2019-20 के आवेदन की तारीख आ चुकी है। अगर आपका इसमें चयन होता है तो आपको सांसदों के साथ फुलटाइम काम करने को मिलेगा।

लेजिस्लेटिव असिस्टेंट्स टू मेंबर ऑफ पार्लियामेंट फेलोशिप में चयनित होने वाले कैंडीडेट फुल टाइम मतलब मानसून सत्र से बजट सत्र तक सांसदों के सांसदों के साथ काम कर पाएंगे। अगर आप भी संसद में काम करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको prsindia.org/lamo पर जाकर अप्लाई करना होगा। इस फेलोशिप में आवेदन की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2019 है।

आवेदन के समय कैंडीडेट को हर फॉर्म की तरह यहां भी अप्लाई करते समय निजी जानकारी, अकैडमिक डिटेल, अनुभव, इंटर्नशिप और भाषाओं के ज्ञान की जानकारी देनी होगी। एक निबंध नीति या कानून पर होगा और दूसरे उम्मीदवारों को यह लिखना होगा कि उन्हें उसी के लिए क्यों चुना जाना चाहिए। तो अगर आप भी कानून बनाने वालों के साथ काम करना चाहते हैं तो हम देंगे आपको पूरी जानकारी।

अप्लाई वही कैंडीडेट कर पाएगा जिसकी उम्र 25 से ज्यादा न हो। इसके साथ फेलोशिप में अप्लाई करने वाले के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संसद और पॉलिसी की बेसिक जानकारी भी। आवेदन के लिए सबसे पहले prsindia.org/lamo पर जाना होगा। फिर होमपेज पर नीचे की तरफ ‘Applications to LAMP fellowship 2019-20..’ का लिंक होगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल के आ जाएगा। यहीं आपको सारी जानकारी भरनी होगी।