Indian Army Recruitment Rally 2021: इंडियन आर्मी में जाना बहुत से युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने के इच्छुक हैं तो इस साल इंडियन आर्मी बड़े स्तर पर भर्ती कर रही है। भर्ती के लिए देश के विभिन्न राज्यों में रैली का आयोजित की जा रहा है। भारतीय सेना की तरफ से देशभर में आयोजित रैलियों की तारीख और दिन राज्यों के मुताबिक अलग-अलग हैं। कैंडिडेट्स joinindianarmy.nic.in पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करके भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।

ये भर्तियां सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेड्समैन सहित कई पदों पर की जाएंगी। योग्यता की बात करें तो सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। हालांकि 8वीं से लेकर 12वीं तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुज्जफरनगर सहित कई जगहों पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 13 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, कैंडिडेट्स 26 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मुजफ्फरनगर (यूपी) के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में 12 मई से 31 मई 2021 को भर्ती रैली आयिजत की जाएगी।

हरियाणा में झज्जर, सोनीपत और पानीपत जैसे शहरों में 3 मई से 20 मई के बीच भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। राजीव गांधी खेल परिसर, रोहतक में भर्ती रैली होगी। 4 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं आप 17 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बारामुला, पुलवामा, बडगाम, कुपवाड़ा सहित कई जगहों पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशर की आखिरी तारीख 1 मई 2021 है। रैली का आयोजन 17 मई से 28 मई 2021 के बीच होगा।

कर्नाटक में भी विभिन्न जिलों में इंडियन आर्मी की भर्तियां की जाएंगी। बैंगलोर सिटी, बैंगलोर ग्रामीण क्षेत्र, मैसूर, बेल्लारी, तुमकुर, मंड्या, चिकबल्लापुरा, चामराजनगर, रामनगर, कोडागु, कोलार, हसन और चित्रदुर्ग जिलों में रैली आयोजित होगी। 07 मई 2021 से 12 मई 2021 के बीच विश्वेश्वरैया स्टेडियम, कोलार में रैली आयोजित की जाएगी। 13 मार्च 2021 से रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। फिलहाल, 26 अप्रैल 2021 तक कैंडिडेट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रैली में शामिल कैंडिडेट्स का सलेक्शन लिखित परीक्षा (CCE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), फिजिकल मैजरमेंट्स टेस्ट (PMT) के आधार पर किया जाएगा।