ICG Yantrik Navik Stage II 2022 Declared: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ICG Yantrik Navik Exam 2022: यह सर्टिफिकेट भेजना जरूरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में यांत्रिक और नाविक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मार्च और अप्रैल 2022 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 18 जुलाई 2022 तक या उससे पहले मेल आईडी के माध्यम से अपना विलिंग्नेस सर्टिफिकेट भेजना होगा। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to check ICG Yantrik / Navik Stage II Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgept.cdac.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद मेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेज 3: अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ICG Yantrik Navik Result 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय कोस्ट गार्ड में कुल 322 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 35 पद और यांत्रिक के 27 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 4 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।