HPPSC Assistant Professor Admit Card 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 5 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहा बताए गए तरीको के जरिए आसानी से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं आयोग ने आचार्य (वेद) के कुल 3 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया और अभ्यर्थी 16 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।

आवेदक की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं।
3.यहां असिस्टेंट प्रोफेसर (सीसी) जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन प्रेस नोट- असिस्टेंट प्रोफेसर (सीसी) जर्नलिज्म की स्क्रीनिंग टेस्ट और मास कम्युनिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
4.एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
5.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।