CISF Constable PET Admit Card 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल (फायर) पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने CISF Constable Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट cisf.rectt.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।
CISF Constable Exam 2022: इस तारीख से होगा टेस्ट
कांस्टेबल (फायर) पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 26 अगस्त 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक देश भर के 41 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अगस्त 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CISF Constable (Fire) PET / PST Admit Card 2022
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisf.rectt.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे कांस्टेबल (फायर) के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4: अब आप फिजिकल टेस्ट के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
CISF Constable Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के 1149 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए 29 जनवरी से 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।