CGPSC Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने खनन अधिकारी, सहायक भूविज्ञानी और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो) सहित विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून 2022 को किया जाएगा। खनन अधिकारी, सहायक भूविज्ञानी-2022 और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो)-2022 के लिए लिखित परीक्षा का पहले पहले 24 जून 2022 को किया जाना था।

वहीं यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2022 मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून 2022 को आयोजित की जानी है। इसका CGPSC ने इन पदों के लिए परीक्षा तिथि में बदलाव कर 30 जून 2022 कर दिया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 127 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए psc.cg.gov.in के जरिए 27 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

CGPSC Admit Card 2022 Released How to Download: ऐसे करें डाउनलोड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए CLICK HERE TO VIEW/PRINT ONLINE ADMIT CARD [MINING OFFICER, ASSISTANT GEOLOGIST EXAM-2022 & DEPUTY SUPERINTENDENT OF POLICE (RADIO) EXAM-2022 ] (20-06-2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब पंजीकरण संख्या आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिटकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।