BPSC Recruitment 2022: बिहार के सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर्स के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और एजुकेशन डिग्री वाले उम्मीदवार बीपीएससी भर्ती 2022 के लिए पात्र हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2022 से बिहार में हेडमास्‍टर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मार्च 2022 है। नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहर सरकार के शिक्षा विभाग के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

हेडमास्‍टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत का नागरिक और बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर होना चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड/ बी.ए.एड/ बी.एससी. ईडी की डिग्री होनी चाहिए।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 35,000 रुपए हर महीने वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए 31 से 47 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के प्रावधान के अनुसार छूट दी जाएगी। सेवानिवृत्त होने के लिए 60 वर्ष निर्धारित है। बता दें कि बीपीएससी हेड मास्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक मिलेगा।
लिंक पर क्लिक करें और अपना विवरण दर्ज करें।
आवेदन जमा करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।