BPSC Primary Head Teacher Exam 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्राइमरी हेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया जाएगा। अभी परीक्षा तिथि नहीं घोषित की गई है। पहले इस परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2022 को किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया।

परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा में दो खंडों में कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे। खंड – I सामान्य अध्ययन और खंड 2 डीईएलएड पर आधारित होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाओं, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और इसमें बिहार द्वारा निभाई गई भूमिका, भूगोल, भारतीय राजनीति और प्रारंभिक गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हुई थी। आवेदन की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 से बढ़ाकर 20 मई 2022 कर दी गई थी।

इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास मांगी गई थी। वहीं सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपए और एससी व एससटी वर्ग के लिए 200 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था।

परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Downlod BPSC Primary Head Teacher Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए BPSC Primary Head Teacher Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।