BPSC AAO Prelims Exam 2022 Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 14 अगस्त 2022 को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने BPSC AAO Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमनरी परीक्षा 20 अगस्त 2022 को 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस प्रिलिमिनरी परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना होगा।
How to download BPSC AAO Prelims Admit Card 2022
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: फिर होम पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 3: इसके बाद बाद एडमिट कार्ड के बॉक्स में उपलब्ध टैब पर क्लिक करते हुए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
स्टेप 4: सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दी गई आवश्यक जानकारी जरूर पढ़ लें।
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 138 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 54 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 17 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 25 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 14 पद, पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 4 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 22 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।