Assam Co operative Apex Bank Assistant Admit Card 2022: असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक ने असिस्टेंट के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinener5.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आपको होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर आईडी और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

बता दें कि असम सहकारी एपेक्स बैंक 26 जून 2022 को सहायक पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसमें सामान्य / वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी / अंग्रेजी भाषा, तर्क क्षमता / कंप्यूटर योग्यता विषयों से युक्त कुल 125 प्रश्न होंगे। इसके लिए कुल आवंटित समय 120 मिनट का होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइटapexbankassam.com पर जाएं।
होम पेज पर असिस्टेंट-2022 परीक्षा एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
अब आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।