Army Agniveer Bharti Rally 2022: भारतीय सेना ने यूपी के लखनऊ, वाराणसी और अमेठी जोन में होने वाली अग्निवीर भर्ती (Indian Army Agniveer Recruitment 2022) रैली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए 3 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2022 से जारी है।

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन से पहले जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें

Indian Army Agniveer Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता
अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है। अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए अभ्यर्थी का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) पद के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य हैं।

Army Agniveer Bharti 2022: उम्र सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधितम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।

Army Agniveer Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अग्निवीर पदों पर अभ्यर्थियों का चयन भर्ती रैली, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। अभी लिखित परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है।

Army Agniveer Bharti Rally 2022 schedule: यह है भर्ती रैली का शेड्यूल
लखनऊ जोन के तहत आने वाले जिलों के लिए भर्ती रैली 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं अमेठी जोन और वाराणसी जोन में भर्ती रैली का आयोजन 16 नवंबर 2022 से 6 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।