रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आम बात है। वहीं कपल्स को अपनी प्राइवेट लाइफ में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कप्लस सेक्स के बारे में खुलकर बात नहीं करते। अगर लोग इस बात पर खुलकर बात करें तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।
1. अधिकतर कपल्स संबंध बनाते समय तनाव में रहते हैं। अपने पार्टनर के साथ इसके बारे में बात करने से न कतराएं बल्कि खुलकर बात करें। इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा।
2. शादी के बाद कई कपल्स संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाती। अगर आप भी इस सिचुएशन से गुजर रहे है तो छोटे-छोटे अवसर को हाथ से जाने न दें।
3. अपने पार्टनर को बताएं कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। इससे रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
4. सारा दिन ऑफिस में काम करके लोग थक जाते हैं जिससे रात को वह सिर्फ सोना पसंद करते है। वहीं, कई बार उनका मन अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताने को करता है लेकिन थके होने के कारण वह ऐसा कर नहीं पाते। ऐसे में अपने पार्टनर को प्यार से हग करें और प्यार के कुछ पल बिताएं।
5. जब भी आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताएं। कुछ लोग पार्टनर के सामने भी फोन पर लगे रहते हैं जिससे की उनमें दूरियां आने लगती है।