लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें बसपा के प्रदर्शन पर हैं। खास कर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में। बसपा का प्रदर्शन पिछले कुछ लोकसभा चुनावों में जरूर खराब रहा है लेकिन 2019 के चुनाव में उसका प्रदर्शन 1996 के प्रदर्शन के करीब रहा था। 2014 की तुलना में सीटों के लिहाज से 2019 में बसपा का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा (शून्य से दस) था। वोट प्रतिशत में भी आधा प्रतिशत की ही कमी थी।
वोट प्रति सीट का उसका आंकड़ा 2019 में 1998 को छोड़ कर सबसे बढ़िया रहा था (आगे टेबल देखें)। इन आंकड़ों के अलावा इस बात के भी संकेत हैं बसपा के पारंपरिक गैर जाटव दलितों के वोट बैंक में बीजेपी ने 2014 और 2019 में जो सेंध लगा दी थी, इस बार उनमें से कुछ की वापसी बसपा की ओर हो सकती है। शायद इन्हीं सकारात्मक संकेतों को देख कर मायावती इस बार सक्रियता से मैदान में उतरी हैं और अपने भतीजे आकाश आनंद को भी उतार रखा है।
Lok Sabha Elections Results BSP: 1989 में तीन सीटें जीती थी बसपा
साल | सीट | वोट प्रतिशत |
1989 | 3 | 2.1 |
1991-92 | 3 | 1.8 |
1996 | 11 | 4.0 |
1998 | 5 | 4.7 |
1999 | 14 | 4.2 |
2004 | 19 | 5.3 |
2009 | 21 | 6.2 |
2014 | 0 | 4.2 |
2019 | 10 | 3.7 |
बसपा को पिछले कुछ लोकसभा चुनाव में कितने वोट (प्रति सीट) मिले, इसे इस टेबल से समझिए।
साल | मिले वोट प्रति सीट (लाख में) |
1989 | 20.7 |
1991-92 | 16.7 |
1996 | 12.2 |
1998 | 34.4 |
1999 | 10.8 |
2004 | 10.9 |
2009 | 12.3 |
2014 | – |
2019 | 22.2 |
UP BSP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में अकेले लड़ रही बसपा
बसपा का मूल आधार उत्तर प्रदेश में ही है। मायावती चार बार इस राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 2027 में बसपा ने प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 206 सीटों पर जीत दर्ज कर अकेले दम पर पांच साल तक सरकार चलाई थी।
साल | 2004 लोकसभा चुनाव | 2007 विधानसभा चुनाव | 2009 लोकसभा चुनाव | 2012 विधानसभा चुनाव | 2014 लोकसभा चुनाव | 2017 विधानसभा चुनाव | 2019 लोकसभा चुनाव | 2022 विधानसभा चुनाव |
बसपा को मिली सीटें | 19 | 206 | 20 | 80 | 0 | 19 | 10 | 1 |
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और रालोद के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरने वाली बसपा ने 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चुनावी लड़ाई में इंडिया और एनडीए गठबंधन की टक्कर के बीच बसपा कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बना रही है।

BSP Social Engineering Uttar Pradesh: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग
बसपा ने इस चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग पर जबरदस्त ध्यान दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर मुस्लिम आबादी निर्णायक है और इसे देखते हुए ही पार्टी प्रमुख मायावती ने अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, सहारनपुर, रामपुर, आंवला और पीलीभीत सीट पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
BSP Vote Share: गिरता गया वोट शेयर
बीएसपी को साल 2007 के विधानसभा चुनाव में 30.43 प्रतिशत वोट मिले थे, 2012 में यह आंकड़ा गिरकर 25.91 प्रतिशत और 2017 में 22.23 प्रतिशत हो गया था। लेकिन 2022 में पार्टी को उत्तर प्रदेश में मिलने वाले वोट प्रतिशत में जबरदस्त गिरावट आई थी और यह गिरकर 12.8% पर पहुंच गया था।

उत्तर प्रदेश के अलावा बसपा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में भी कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दिसंबर 2023 में हुए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी बसपा ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। तब बसपा को छत्तीसगढ़ में 2.09%, राजस्थान में 1.82%, मध्य प्रदेश में 3.4% और तेलंगाना में 1.38 % वोट मिले थे।
MP BSP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में बसपा का प्रदर्शन
साल | वोट प्रतिशत | मिली सीटें |
1998 | 6.15 | 11 |
2003 | 7.26 | 2 |
2008 | 8.97% | 7 |
2013 | 6.29% | 4 |
2018 | 3.87% | 2 |
2023 | 2.09%, | 0 |
Rajasthan BSP Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में सभी 25 सीटों पर लड़ रही पार्टी
राजस्थान में बसपा कांग्रेस और बीजेपी के बाद बड़ी ताकत है। इस बार पार्टी ने राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा को राजस्थान में 6 सीटों पर जीत मिली थी लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में वह सिर्फ दो सीटें ही जीत सकी। लेकिन 2018 में भी उसके सभी 6 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए थे और 2023 में भी ऐसा ही हुआ है।
साल | वोट प्रतिशत | मिली सीटें |
1998 | 2.17% | 2 |
2003 | 3.97% | 2 |
2008 | 7.60% | 6 |
2013 | 3.37% | 3 |
2018 | 4.03% | 6 |
2023 | 1.81% | 2 |
Uttarakhand BSP Lok Sabha Chunav 2024: तीसरा सबसे बड़ा दल है बसपा
साल 2000 में उत्तराखंड के गठन के बाद बसपा वोट प्रतिशत और सीटों के लिहाज से बीजेपी और कांग्रेस के बाद राज्य में तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
2002 के विधानसभा चुनाव में बसपा को उत्तराखंड में 7 सीटों पर जीत मिली थी और 2007 के विधानसभा चुनाव में उसने आठ सीटों पर कब्जा जमाया था लेकिन इसके बाद की विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत और सीटों का आंकड़ा गिरता गया।
साल | वोट प्रतिशत | मिली सीटें |
2002 | 10.93% | 7 |
2007 | 11.76% | 8 |
2012 | 12.19% | 3 |
2017 | 7% | 0 |
2022 | 4.82% | 2 |
सपा, कांग्रेस बीएसपी पर आरोप लगाते हैं कि मायावती खुलकर बीजेपी का विरोध नहीं करतीं। लेकिन बसपा के समर्थक बी टीम होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं।
मायावती ने एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरकर रैलियों को संबोधित करना शुरू किया है। बीते दिनों में उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में चुनावी रैलियां की हैं। इसके साथ ही उनके भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। बसपा इस पर इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं है इसलिए उसके सामने इस बार चुनावी चुनौती ज्यादा है। देखना होगा कि क्या वह उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाती है या नहीं।