अंकिता देशकर
बिपरजॉय तूफान के बाद सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो धड़ल्ले से शेयर किये जा रहे हैं। यूजर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो चक्रवात बिपरजॉय के हैं। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि इन वीडियो का बिपरजॉय से कोई लेना देना नहीं है। न ही ये वीडियोज साइक्लोन बिपरजॉय के हैं।
क्या हो रहा है वायरल?
ट्विटर यूजर BK Prasant ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें समुंदर के बीच एक नाव फंसी दिख रही है। तेज लहर के चलते नाव को पलटते हुए देखा जा सकता है।
इस वीडियो का आर्काइव वर्जन यहां देखें। बाकी यूजर्स भी यही दावा साझा कर रहे हैं। देखें कुछ ट्वीट…
हमें इंटरनेट पर एक और वीडियो भी मिला, जिसके बारे में दावा किया गया था कि यह भी चक्रवात बिपरजॉय का भी है।
इस वीडियो में रेत का एक बड़ा तूफान देखा जा सकता है। इसका भी आर्काइव वर्जन देखें। अन्य यूजर्स भी यही वीडियो शेयर करते देखे गए।
जांच पड़ताल:
वीडियो 1:
हमने वीडियो को InVid टूल में अपलोड किया और उन पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च चलाने के लिए कीफ्रेम निकाले। स्क्रीन ग्रैब मिलने के बाद हमने इस तस्वीर को गूगल पर सर्च किया। हमें यह स्क्रीनग्रैब newscinema.in द्वारा प्रकाशित एक समाचार लेख में मिला। न्यूज आर्टिकल का शीर्षक था: Man, 35, rescued by the Coast Guard in Washington after a huge wave wipes out a boat
यह लेख 4 फरवरी, 2023 को अपलोड किया गया था। हमें 6 फरवरी, 2023 को अपलोड किए गए NDTV के एक आर्टिकल में भी यही स्क्रीन-ग्रैब्स मिले। लेख में बताया गया है कि तटरक्षक बल का एक जवान जहाज पर सवार एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास करता दिखा रहा है, इसी बीच तेज लहर नाव को पलट देती है।
हमें BBC News (World) के ट्विटर अकाउंट पर भी वायरल वीडियो मिला।
हमें यह वीडियो USCGPaciicNorthwest के ऑफिशिअल अकाउंट पर भी मिला।
इस ट्वीट में पूरी घटना के बारे में बताया गया है।
वीडियो 2:
हमने दूसरे वीडियो की पड़ताल के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई। हमने वायरल वीडियो अपलोड किया और InVid टूल के जरिए कीफ्रेम हासिल किए और इन कीफ्रेम्स को इंटरनेट पर सर्च किया।
हमें CNN की वेबसाइट पर वायरल वीडियो मिला।
आर्टिकल का शीर्षक था: See massive sandstorm engulf Egypt’s Suez Canal
इसमें यह भी उल्लेख किया गया है: पूरे मिस्र में असामान्य रूप से तेज रेत के तूफान में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमें यह वीडियो और लेख बीबीसी की वेबसाइट पर भी मिला।
लेख में उल्लेख किया गया है कि मिस्र के कुछ हिस्सों में धूल और रेत के बादल छाए हुए हैं। लेख 2 जून को अपलोड किया गया था।
निष्कर्ष: पुराने वीडियो को हालिया चक्रवात बिपरजॉय का बताकर शेयर किया जा रहा है। वायरल दावे झूठे हैं। (सोर्स- लाइटहाउस जर्नलिज्म)