रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने अपने देवर अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। भानवी कुमारी ने आरोप लगाया है कि अक्षय प्रताप सिंह ने धोखाधड़ी किया है जिसको दिल्ली पुलिस के EOW विभाग में दर्ज कराया गया है। FIR में MLC अक्षय प्रताप सिंह सहित 5 लोगों के नाम दर्ज किये गए हैं। वहीं राजा भैया ने मीडिया में बयान देते हुए कहा है कि वह अपने भाई के साथ खड़े हैं।

कौन हैं राजा भैया की पत्नी?

रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी उत्तर प्रदेश के बस्ती राजघराने से संबंध रखती हैं, जिनका जन्म 10 जुलाई 1974 को बस्ती राजघराने में हुआ था। भानवी कुमारी बस्ती राजा के छोटे पुत्र कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। भानवी कुमारी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती में ही हुई थी। आगे की पढ़ाई भानवी कुमारी ने लखनऊ से पढ़ाई की थी।

भदरी रियासत के रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) से हुई शादी

साल 1995 में भानवी कुमारी की शादी भदरी रियासत के राजा उदयप्रताप सिंह के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह से हुई है। राजा भैया और भानवी कुमारी के दो बेटे और दो बेटियां हैं, बेटे का नाम शिवराज और बृजराज है और दो बेटियां जिनका नाम राघवी और बृजेश्वरी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजा भैया और भानवी कुमारी के रिश्तों में खटास आ चुकी है और दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं।

राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवी कुमारी

बकौल राजा भैया उनके पास करीब 14 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। उनके नाम जहां कुल 6 करोड़ की संपत्ति है, वहीं पत्नी भानवी 7.2 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। राजा भैया की पत्नी के नाम पर भी तीन असलहे हैं। भानवी कुमारी के पास एक 85 हजार की रिवॉल्वर और दो गन हैं। दोनों बंदूकों की कीमत 80 हजार और 35 हजार रुपए है।

भाई पर हुए केस पर क्या बोले राजा भैया?

राजा भैया ने भाई गोपाल जी पर पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस पर कहा है कि जो भी हुआ है, वो घर-घर की कहानी है। स्वभाविक रूप से मैं अपने भाई के साथ खड़ा हूं, जो भी सच होगा को जांच में सामने आ जाएगा। वहीं भानवी कुमारी ने कहा कि फ्रॉड हुआ है और अच्छे से हुआ है। अगर फ्रॉड नहीं हुआ होता तो EOW केस ही दर्ज ना करता। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य क्या है ये सबको पता है, राजा भैया और गोपाल जी को भी पता है।

Also Read

विवाद पर क्या बोले अक्षय प्रताप सिंह?

अक्षय प्रताप सिंह ने कहा है कि हमारे संस्कार ऐसे नहीं है कि हमने जिनको इतने साल तक भाभी कहा है उनके बारे में कुछ भी बोलूं। सबकुछ राजा भैया का है, मेरे पास जो भी है वो राजा भैया का है। भानवी कुमारी (भाभी) के पास जो भी है वो राजा भैया का है। एक बार हल्का सा इशारा कर दें सब चला जायेगा पता भी नहीं चलेगा। सौ कंपनियां राजा भैया के इशारे पर कुर्बान हो जाएंगी, एक कंपनी की बात ही नहीं है! इन चीजों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।