अंकिता देशकर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही है। वीडियो में टोपी पहना एक शख्स पुलिसकर्मी को धमकाता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस की जीत के ठीक बाद कर्नाटक की ऐसी स्थिति है। जनसत्ता ने अपनी पड़ताल में पाया है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के जलगांव के चोपडा का है, न की कर्नाटक का।
क्या वायरल हो रहा है?
ट्विटर यूजर Naren Mukherjee ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “कांग्रेस की जीत: अभी तो मुख्यमंत्री ने शपथ भी नहीं ली और ये हाल है कर्नाटक में।”
दूसरे ट्विटर यूजर्स ने भी यह वीडियो शेयर किया है:
वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है:
जांच पड़ताल:
हमने अपनी पड़ताल की शुरुआत गूगल कीवर्ड सर्च से की। हमने गूगल में ‘ये वर्दी उतारके मिल ले’ कीवर्ड्स इस्तेमाल किया। यही बात वीडियो में दिख रहे व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मी से कहा जा रहा था। यह हमें एक फेसबुक पोस्ट पर ले गया। वीडियो 18 मार्च 2021 को अपलोड किया गया था।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है: बार-बार मिलती रही एक चुनौती- वर्दी उतार कर मिल ले..
यह हाल में शेयर हो रही वीडियो का ही लंबा संस्करण था। यहां अपलोड किया गया वीडियो 1.57 मिनट लंबा था। सुदर्शन न्यूज का वॉटरमार्क था। वीडियो को देख आसानी से समझा जा सकता है कि उसमें दिख रहे लोग मराठी बोल रहे थे। मराठी महाराष्ट्र में बोली जाने वाली भाषा है, और अन्य राज्यों में आम नहीं है।
हमने सुदर्शन न्यूज की प्रोफाइल भी चेक की। वीडियो वास्तव में वहां अपलोड किया गया था, लेकिन वीडियो के साथ कोई संदर्भ नहीं दिया गया था।
हमने तब फेसबुक को सर्च इंजन की तरह इस्तेमाल किया। उन्हीं कीवर्ड्स की मदद से हमने वीडियो के सबसे पुराने अपलोड को खोजने की कोशिश की। फिर हमने पाया कि यह वीडियो 20 सितंबर, 2018 को फेसबुक यूजर Jubileehills Feroz Khan द्वारा अपलोड किया गया था। यह फिर से वही लंबा संस्करण था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था: धुले, महाराष्ट्र।
वीडियो पर 11 हजार से अधिक कमेंट आए हैं। चेक करने पर हमें केदार धनगर नाम के एक यूजर का मराठी में कमेंट मिला। कमेंट में लिखा है, “ये वीडियो चोपड़ा बस स्टैंड का है। ये 3 साल पहले की बात है। सब कुछ इसलिए हुआ क्योंकि फल विक्रेता को पुलिस ने मारा।” यह कमेंट दो साल पहले लिखा गया था।
चोपडा जलगांव जिले के 15 तालुकों में से एक है। इसके बाद हमने केदार धनगर का फेसबुक प्रोफाइल चेक किया और उनसे संपर्क किया।
केदार ने हमें बताया, “ये घटना जलगांव के चोपडा बस स्टैंड के बाहर की है। मैं तब 11वीं कक्षा में था और वहां से गुजर रहा था। मैंने पूरी घटना देखी। मैंने दूसरी तरफ से इस घटना को देखा और आप मुझे वीडियो में नहीं देख सकते। एक पुलिसकर्मी बस स्टैंड पर एक फल विक्रेता की पिटाई की, फल विक्रेता ने मदद के लिए अपने कुछ साथियो को पुकारा और कई लोग इकट्ठा हो गए, उनमें से कुछ ने पुलिसकर्मी को भी धमकी दी।”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में सिर्फ इसलिए पता था क्योंकि वह वहां मौजूद थे, अन्यथा यह शायद खबरों में भी नहीं आयी थी।
निष्कर्ष
एक व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मी को धमकी देने वाला वायरल वीडियो महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपडा बस स्टैंड का है। इस वीडियो का कर्नाटक से कोई संबंध नहीं है।