Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड हो गया है। चांद की सतह पर उतर कर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने अभियान की सफलता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को बधाई दी है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2.35 मिनट पर चंद्रयान 3 लॉन्च किया गया था।

73 दिनों से दिन-रात काम कर रहे थे साइंटिस्ट

चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के वक्त इसरो के चेयरमैन सोमनाथ ने उस टीम से भी मिलवाया, जो चंद्रयान 3 को सफल बनाने के लिए काम रही थी। मिशन डायरेक्टर मोहन कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरामुथवेल, एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना जैसे कई वैज्ञानिक इस मिशन पर काम कर रहे थे।

मिशन डायरेक्टर मोहन कुमार ने कहा कि पिछले 73 दिनों से वैज्ञानिक दिन-रात चंद्रयान-3 पर काम कर रहे थे। एक-एक बारीक चीजें चेक की जा रही थीं। यह बताते हुए वह भावुक भी हो गए। आइये उस टीम पर नजर डालते हैं जो चंद्रयान 3 को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे थे…

1 – एस सोमनाथ

इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ इस पूरे प्रोजेक्ट के सबसे अहम किरदार थे। 14 जनवरी 2022 को इसरो का चेयरमैन बनने के साथ ही Chandrayaan-3 पर काम कर रहे थे। उन्हीं की अगुवाई में आदित्य L -1 (सूर्य मिशन) और गगनयान जैसे मिशन पर भी काम चल रहा है।

2 – पी वीरामुथवेल

पी वीरामुथवेल चंद्रयान 3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। वह Chandrayaan-2 मिशन से भी बहुत करीब से जुड़े थे। वीरा मुथवेल ही वह शख्स थे जो इसरो के लिए नासा के साथ निगोसिएशन का काम देख रहे थे।

3 – मोहन कुमार

मोहन कुमार Chandrayaan-3 के मिशन डायरेक्टर थे और मिशन की एक एक बारीकियों पर निगाह रख रहे थे। चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग पर वह भावुक नजर आए।

4 – कल्पना

कल्पना, चंद्रयान 3 की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। वह छोटी-छोटी बारीकियों पर निगाह रख रही थीं।

चंद्रयान 3 के लॉन्‍च का पूरा वीड‍ियो देखें

5 – एस. उन्नीकृष्णन नैयर

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर एस उन्नीकृष्णन नैयर और उनकी टीम Chandrayaan-3 मिशन को सपोर्ट कर रही थी और वैज्ञानिकों के साथ काम कर रही थी।

6 – ए. राजराजन

ए. राजराजन लॉन्च ऑथराइजेशन बोर्ड (LAB) के चेयरमैन हैं। साथ ही सतीश सतीश धवन स्पेस सेंटर के डायरेक्टर भी हैं। वह भी इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे थे।

7 – एम. शंकरन

यू आर राव सैटलाइट सेंटर के डायरेक्टर एम. शंकरन कम्युनिकेशन से लेकर नेविगेशन जैसी चीजों पर चंद्रयान 3 टीम को सपोर्ट कर रहे थे।