अंकिता देशकर

जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे है। जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा द्वारा उनकी मौत की खबर शेयर करने के बाद, अफवाह और अधिक बढ़ गई। सिर्फ 23 अगस्त, 2023 को क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के बारे में एक लाख से अधिक बार सर्च किया गया।

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक अभी भी टेस्ट और वनडे दोनों में देश के सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह 100 टेस्ट विकेट और 1000 टेस्ट रन का डबल पूरा करने वाले जिम्बाब्वे के एकमात्र क्रिकेटर हैं। वनडे में 2000 रन बनाने और 200 विकेट लेने वाले भी देश के एकमात्र क्रिकेटर हैं। ICC (International Cricket Council) के Anti-Corruption Code के उल्लंघन के आरोप स्वीकार करने के बाद उन्हें आठ साल के लिए सभी क्रिकेट से बैन कर दिया गया था।

अफवाह शुरू होने के बाद हमने ‘गूगल ट्रेंड्स’ में ‘हीथ स्ट्रीक’ शब्द सर्च किया। कोई भी इंटरनेट यूजर, गूगल ट्रेंड्स पर क्षेत्र, अवधि, श्रेणी और यहां तक कि वेब सर्च का चयन कर सकता है। इस प्रकार हमने विश्लेषण किया कि हीथ स्ट्रीक के बारे में अफवाह इतनी तेजी कैसे फैली और लोगों ने इस इतना सर्च क्यों किया।

अफवाहें तब शुरू हुईं जब जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा ने हीथ स्ट्रीक की मौत के बारे में खबर पोस्ट करते हुए लिखा, “Sad news coming through that Health Streak has crossed to the other side RIP @ZimCricketv legend. The greatest all rounder we produced. It was a pleasure playing with you. See you on the other side when my bowling spell comes to an end”

https://pbs.twimg.com/media/F4McE86aYAAb3Uv?format=jpg&name=small

ओलोंगा के इस ट्वीट को जल्द ही 140.2K से अधिक हिट्स मिले। ओलोंगा आसानी से हीथ स्ट्रीक और उनके परिवार से संपर्क कर सकते थे, लेकिन उन्होंने जानकारी को वेरीफाई नहीं किया और गलत सूचना ट्विटर पर फैल गई। जल्द ही अन्य क्रिकेटरों और मीडिया संगठनों ने इस सूचना का फायदा उठाकर, उसे खबर में बदल दिया। इससे यह अफवाह और तेजी से फैली। ओलोंगा के ट्वीट को जल्द ही 709 से अधिक लोगों ने रीट्वीट कर दिया था।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियां भी इस फर्जी खबर का शिकार हो गईं और उन्होंने बिना वेरीफाई किए स्टोरी चला दी। बाद में कई मीडिया संस्थानों को स्टोरी वापस लेकर एक बयान जारी करना पड़ा।

जल्द ही अन्य क्रिकेटरों ने भी ट्विटर पर हीथ स्ट्रीक को श्रद्धांजलि दी। वीरेंद्र शेवाग, अश्विन रवि, अनिल कुंबले, डेव व्हाटमोर, वसीम जाफर, डोड्डा गणेश, मुनाफ पटेल और कई अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश लिख दिया। लेकिन बाद में जो हुआ वह यह था कि हीथ स्ट्रीक ने हेनरी ओलोंगा को संदेश भेजा कि वह जिंदा है। हालांकि तब तक अफवाह ने जोर पकड़ लिया और हर जगह ट्रेंड करने लगा।

यह हेनरी ओलोंगा ही थे, जिन्होंने फिर से ट्विटर का सहारा लिया और हीथ स्ट्रीक के जीवित होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हेनरी ओलोंगा ने स्पष्टीकरण जारी किया और तब यह स्पष्ट हुआ कि यह एक गलत सूचना थी जो जंगल की आग की तरह फैल गई थी। दोपहर तक हीथ स्ट्रीक हर जगह ट्रेंड कर रहे थे, यहां तक कि चंद्रयान 3 के साथ न्यूज सेक्शन में भी।

इसके तुरंत बाद, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने हीथ स्ट्रीक की बेटी होली स्ट्रीक कुक के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया।

होली की फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल प्राइवेट है और इसलिए केवल स्क्रीनशॉट ही सोशल मीडिया पर आया। जिम्बाब्वे के अखबार क्रॉनिकल में हीथ की मां केरेन स्ट्रीक ने भी पुष्टि की कि यह खबर फर्जी है कि उनका बेटा जीवित है।

Heath Streak is alive – Mother

यह अपने आप में एक अलग तरह की घटना थी, जहां गलत सूचना और स्पष्टीकरण दोनों व्यापक रूप से साझा किए गए थे और दोनों का स्रोत भी एक ही व्यक्ति था। यह एक ऐसा मौका था, जिसने सोचने पर मजबूर किया कि समाचार एजेंसियों पर भी भरोसा करना चाहिए या नहीं।