अंकिता देशकर
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गड्ढ़ों से भरी एक उबड़-खाबड़ सड़क पर गाड़ी चलती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो लखनऊ का है। वीडियो में एक वॉयस ओवर भी है जो ‘भारत में आपका स्वागत है’ से शुरू होता है। जांच के दौरान हमें पता चला कि वीडियो लखनऊ का नहीं बल्कि चीन का है। वीडियो हाल नहीं है, बल्कि 2020 का है।
क्या वायरल हो रहा है?
X यूजर Firdaus Fiza ने वायरल वीडियो को शेयर किया है।
अन्य यूजर्स भी इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
कैसे हुई पड़ताल?
ध्यान से देखने पर वीडियो में विदेशी भाषा में कुछ साइन बोर्ड नजर आते हैं। प्रथम दृष्टया ही साइन बोर्ड चीनी भाषा में लिखे मालूम पड़ते हैं। हमें ये वीडियो redd dot tube नाम की वेबसाइट पर भी मिला।

वीडियो को चार महीने पहले अपलोड किया गया था।
हमें वीडियो पर ‘AndroVid’ भी लिखा हुआ मिला। जो एक वीडियो एडिटर एप्लीकेशन है।
हमें यह वीडियो यूट्यूब चैनल डेली कंटेंट पर भी अपलोड हुआ मिला।
वीडियो 2020 में अपलोड किया गया था।
हमें यही वीडियो सिनेमा टीवी पर भी मिला, जिसमें बताया गया था कि भारी बारिश के कारण चीन की सड़कों की भारी क्षति हुई है।
हमें वीडियोमैन पर एक वीडियो भी मिला।

हमें यूट्यूब चैनल ‘CarsWithPotholes’ पर पोस्ट किया गया एक वीडियो भी मिला।
यह वीडियो भी 2020 में पोस्ट किया गया था।
इससे यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो 2020 में लिया गया था और चीन का था।
निष्कर्ष: सड़क पर गड्ढों से उछलती गाड़ियों का वीडियो 2020 का है, भारत का नहीं। वायरल दावा झूठा है।