सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस नेता और संसद राहुल गांधी कमल का पौधा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कमल सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा का चुनाव चिह्न है। सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को असली समझकर खूब शेयर कर रहे हैं। अपनी पड़ताल में हमने पाया कि तस्वीर असली नहीं है। एडिटेड है।

क्या वायरल हो रहा है?

ट्विटर यूजर Dr Qamar Cheema ने वायरल फोटो अपनी प्रोफाइल पर शेयर की है।

अन्य यूजर्स ने भी इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं।

कैसे हुई पड़ताल?

हमने पड़ताल की शुरुआत तस्वीर पर रिवर्स इमेज सर्च से की। हमें असली तस्वीर इंडिया टुडे के एक लेख में मिली।

लेख में उल्लेख किया गया है कि यह पीटीआई की तस्वीर थी, जो हरियाणा के सोनीपत जिले के एक खेत में ली गई थी। यह स्टोरी जुलाई 2023 में प्रकाशित हुई थी।

हमें यह तस्वीर tribuneindia.com के एक लेख में भी मिली।

में इसकी एक वीडियो रिपोर्ट भी मिली।

उपरोक्त तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कमल का फूल नहीं लगा रहे हैं।

निष्कर्ष: हाल के चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कमल का फूल लगाते हुए दिखाने के लिए एडिटेड फोटो वायरल किया जा रहा है। असली तस्वीर में राहुल गांधी हरियाणा के किसानों को धान की फसल बोने में मदद करते नजर आ रहे हैं।