लाइटहाउस जर्नलिज्म को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा एक वीडियो मिला। वीडियो में लोगों को बीजेपी के एक वाहन में तोड़फोड़ करते हुए देखा गया था। यह दावा किया गया कि यह कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान का परिणाम था। ऑडियो में भी यही नारे सुनाई दे रहे थे।
जाँच के दौरान, हमने पाया कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान तो हाल ही का है लेकिन यह वायरल वीडियो 2024 का है।
क्या है दावा?
एक्स (X) यूज़र सूरज जी नाइक ने यह वीडियो अपने प्रोफाइल पर गुमराह करने वाले दावे के साथ साझा किया।
अन्य यूज़र्स भी इसी तरह के दावे के साथ वीडियो साझा कर रहे हैं।
जाँच पडताल:
हमने तस्वीर पर मौजूद टेक्स्ट को हटाकर रिवर्स इमेज सर्च के साथ जाँच शुरू की।
हमें यह वीडियो 5 मई, 2024 को एक्स (X) पर एक पोस्ट में मिला।
पोस्ट में दावा किया गया था कि यह वीडियो हरियाणा का है। हालाँकि, इन वीडियो में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का ऑडियो नहीं था। इस वीडियो में लोग बीजेपी की ब्रांडिंग वाले वाहन में तोड़फोड़ करते नज़र आ रहे थे।
हमें यह वीडियो यूट्यूब चैनल डिजीटा भूमि पर भी अपलोड किया हुआ मिला।
विवरण में कहा गया है: “सोनीपत के महमूदपुर में BJP प्रत्याशी मोहन लाल बडोली का प्रचार कर रहे पिकअप के लोगों ने फाड़े पोस्टर”
सोनीपत हरियाणा का एक शहर है। यह पुष्टि करता है कि वीडियो हरियाणा का है और ऑडियो को एडिट करके एक पुराने वीडियो के साथ जोड़ा गया है।
निष्कर्ष: हरियाणा के सोनीपत का 2024 का वीडियो एक अलग ऑडियो ओवरले (ऊपर से जोड़के) करके साझा किया जा रहा है। वायरल दावा गुमराह करने वाला है।