ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद शाही परिवार के बीच सुलह के संकेत नजर आने लगे हैं। साल 2020 की शुरुआत में पारिवारिक कलह से परेशान होकर प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। इस दंपत्ति ने शाही ज़िम्मेदारियों से मुक्त होने का ऐलान कर दिया था। लेकिन शनिवार को अब एक बार फिर शाही परिवार एकजुट होता नजर आया है। विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी उनकी पत्नी मेगन मर्केल, प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट एक साथ दिखे। इन्हें “फैब फोर” कहा जा रहा है।

परिवार में कलह की वजह?

एलिजाबेथ द्वितीय और उनके पति प्रिंस फिलिप की एकलौती संतान हैं प्रिंस चार्ल्स, जो अब महारानी की मृत्यु के बाद किंग बने हैं। चार्ल्स ने पहले क्वीन डायना से शादी की। डायना परिवार की पहली बागी बहू साबित हुईं। चार्ल्स और डायना का तलाक हो गया। इसके बाद चार्ल्स ने क्वीन कैमिलिया से शादी की। कैमिलिया तलाकशुदा थीं। प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम चार्ल्स और डायना की संतान हैं।

प्रिंस हैरी ने अभिनेत्री मेगन मर्केल से शादी की। मेगन मिश्रित नस्ल की अमेरिकी तलाकशुदा महिला थीं। यानी मेगन की प्रोफाइल शाही परिवार से मैच नहीं कर रहा था लेकिन दोनों को प्रेम था इसलिए शादी कर ली। मेगन शाही परिवार की दूसरी बागी बहू साबित हुई हैं क्योंकि वह मुखर और नारीवादी हैं।

डायना और मेगन

डायना और मेगन में कई समानताएं देखी जाती हैं। क्वीन डायना को शाही महल की कठपुतली बनना स्वीकार नहीं था। उन्होंने पति को तलाक देकर शाही महल त्याग दिया था। अपने जीवन के बारे में खुलकर बात करने के उन्होंने बीबीसी के बातचीत की थी। डायना ने अपनी शादी की नाखुशी, मानसिक स्वास्थ्य और इटिंग डिसऑर्डर पर बात किया था। उस वक्त ब्रिटिश शाही परिवार के एक सदस्य का मीडिया से इस तरह बात करने का निर्णय अभूतपूर्व था।

नारीवादी मेगन को भी महल के नियम में बंधना पसंद नहीं। उन्होंने 2020 में अपने पति प्रिंस हैरी के साथ आधुनिक राजशाही का प्रतीक समझे जाने वाले ब्रिटिश शाही परिवार की ठाठ बाट छोड़ दी और अमेरिका चली गईं। मेगन ने भी डायना की तरह ही एक टीवी इंटरव्यू देकर सबको चौका दिया था। इंटरव्यू में मेगन और हैरी ने शाही परिवार के भीतर के कष्टों के बारे में खुलकर बात की थी।

डायना भी पहले मीडिया की चहेती थीं और बाद में विलेन बना दी गईं। मेगन भी पहले मीडिया की पसंदीदा थी, बाद में उनके खिलाफ अभियान चलाया गया। ब्रिटिश शाही परिवार के भीतर ना तो डायना को सहज स्वीकारिता मिली, न अब तक मेगन को मिली है।