दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने इंग्लैंड में क्रैश लैंडिंग की है, जिससे इस एयरक्राफ्ट के डैमेज हो जाने की भी खबरे हैं। मुश्किल से एक हफ्ता पहले ही दुनिया के सबसे बड़े इस एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। बीबीसी के मुताबिक, “25 मिलियन यूरो की लागत से बने इस एयरक्राफ्ट ने क्रैश लैंडिग की है। जमीन से टकराने के कारण इसका कॉकपिट क्षतिग्रस्त हो गया है।” वहीं ITV का कहना है कि लैंडिग के दौरान एयरक्राफ्ट की टक्कर एक टेलिग्राफ पोल से हो गई थी। हालांकि इसमें मौजूद पूरा क्रू स्टाफ सुरक्षित है।
दुनिया का सबसे बड़े एयरक्राफ्ट एयरलैंडर 10 (Airlander 10) 92 मीटर लंबा और 26 मीटर ऊंचा है। इसमें एकसाथ 10 हजार किलो समान लादा जा सकता है। Airlander 10 की टॉप स्पीड 92mph है। यह अबतक के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट A380 से भी बड़ा है। इसमें अधिकतम 50 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। एयरक्राफ्ट ने मंगलवार (16 अगस्त) को पहली उड़ान भरी थी। ट्रायल होने के कारण इसे ज्यादा दूर तक नहीं उड़ाया गया था। मंगलवार को हुई उड़ान 30 मिनट की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विमान का निर्माण मुख्य रूप से यूएस मिलिट्री के लिए किया गया है। 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने वाला यह विमान हवा में 16 हजार फुट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है और दो हफ्ते तक वहीं रह सकता है। देखें वीडियो-
Read Also: दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट ‘Airlander 10’, इसके आगे गोलियां भी बेअसर

