हाल ही में वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2016 जारी की गई है, जिसमें दुनिया के 10 सबसे खुश देशों के नाम बताए गए हैं। इन देशों को समानता, जीडीपी, सोशल सपोर्ट, भ्रष्टाचार, स्वतंत्रता जैसे तथ्यों के आधार पर आंका गया है।
सबसे ज्यादा खुश देशों की लिस्ट में नंबर एक का पायदान डेनमार्क ने अपने नाम किया है। डेनमार्क ने यह तमगा स्विट्जर्लेंड को पछाड़कर हासिल किया है।
दूसरा स्थान स्विट्जर्लेंड का रहा, जिसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर क्रमशः आइसलैंड, नोर्वे और फिनलैंड रहे। आपको बता दें भारत इस लिस्ट में एक पायदान की बढ़त के साथ 118वें नंबर पर है। भारत इस सूची में सोमालिया (76), चीन (83), पाकिस्तान (92) और ईरान (105) से भी नीचे रहा है।
लिस्ट में छठे पायदान पर कनाडा, सातवें पर नीदरलैंड, आठवें पर न्यूजीलैंड, नौवें और दसवें पर ऑस्ट्रेलिया व स्वीडन रहे हैं।