लिवरपूल कोर्ट ने 29 साल की एक महिला ईमा केंट को चार साल की सजा सुनाई है। महिला को बाल यौन गतिविधियों में दोषी पाया गया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने नैपी और अंडरशर्ट (ब्रा) पहना था और कम उम्र के पीडि़तों को अपने ब्रस्ट टच करने का दबाव बनाया था। एक लड़की ने बताया कि कैंट ने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और पीड़ितों को चेतावनी दी यह हमारा सीक्रेट हैं इसलिए इस बारे में फैमिली को नहीं बताना। यही नहीं महिला ने एक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों के सामने टॉयलेट करने की भी कोशिश की। एक दूसरी पीड़ित लड़की ने बताया कि इस वाक्ये के बाद से उसे भयानक सपने आते है और ऐसा लगता है कि वह नरक में है तथा मरना चाहती है। दोषी महिला पहले से ही एक महिला पर हमला करने के मामले में जेल में है।

पीड़िता ने लिवरपूल क्राउन कोर्ट को बताया कि दर्द कम नहीं हुआ, घाव कम नहीं होगा, वह सब चीजें कभी भी भुलाई नहीं जाएगी। केंट को 18 से 23 साल की उम्र में 21 बार दोषी पाया गया था, जिसमें शोषण, हथियारों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े अपराध शामिल है। महिला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। ग्रेथे बेलिस ने अपने क्लाइंट का बचाव करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी बड़ी कठिनाइयों भरी रही है, उसे अपने सौतेले पिता के द्वारा शोषण का शिकार होना पड़ा था। जिस मामले में पिता को 10 साल की सजा भी हुई थी।

वीडियो: स्वास्थ्य केंद्र ने इलाज करने से मना किया, रेप पीड़िता ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया

READ ALSO: विदेशी महिला को खींच ले गया 2 साल का बंगाल टाइगर, चिल्लाती रही गांधी…गांधी

जज ने कहा कि केंट लगातार अपने ऊपर लगे यौन अपराधों से इनकार कर रही है। वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित है। जज ने कहा कि तुम्हें एक कठिन और विघटनकारी बचपन तथा परवरिश मिला, जिसमें पिता द्वारा सालों तक यौन शोषण करना भी शामिल था। इसकी सजा उन्हें मिल गई है। कोर्ट ने कहा कि अपने व्यवहार के प्रति जिम्मेदार होने के बजाए अपनी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दोष तुम्हारी प्रवृत्ति हो गई है।

READ ALSO: दिल्ली मेट्रो में रोमांस करते हुए नजर आया कपल, सोशल मीडिया पर शेयर हुआ VIDEO