रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की मौत की वजह से चर्चा में हैं। पुतिन के आलोचक और कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नवलनी की मौत के बाद उनकी पत्नी यूलिया ने सीधे तौर पर पुतिन को ही जिम्मेदार माना है। यूलिया ने कहा कि जेल में उनके पति की स्वभाविक मौत नहीं हुई है बल्कि राष्ट्रपति पुतिन ने साजिश रचकर उनकी हत्या करवा दी है। तमाम आरोपों के बीच व्लादिमीर पुतिन के रोमांस के किस्से भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। एक बार फिर उनके रोमांस की खबरें काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि अपने से 32 साल छोटी बार्बी डॉल जैसी दिखने वाली महिला से पुतिन की नजदीकियां बढ़ गई हैं। आइये जानते हैं रूसी राष्ट्रपति के जीवन में अब तक किन महिलाओं ने दी है दस्तक।
कात्या मिजुलिना (Katya Mizulina)- न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, 71 साल के पुतिन इन दिनों अपने से 32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना को डेट कर रहे हैं। मिज़ुलिना बार्बी डॉल जैसी दिखती हैं और रूस की सेफ इंटरनेट लीग का नेतृत्व कर रही हैं। उन्हें व्लादिमीर पुतिन द्वारा नैतिक मानकों के पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। वह पुतिन की कट्टर समर्थक सीनेटर की बेटी हैं। मिजुलिना ने आर्ट, हिस्ट्री और इंडोनेशियाई भाषा में लंदन यूनिवर्सिटी से 2004 में स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से ग्रेजुएशन किया और फिर वो रूसी प्रतिनिधिमंडल में बतौर अनुवादक शामिल हो गईं।
रूसी पत्रकार और कैदियों की अधिकारों के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता ओल्गा रोमानोवा ने एक यूक्रेनी समाचार चैनल को बताया कि पुतिन के सबसे बड़े विरोधी माने-जाने वाले दिवंगत एलेक्सी नवलनी ने शुरुआत में व्लादिमीर पुतिन और एकातेरिना कात्या मिजुलिना के रिश्ते का खुलासा किया था।
अलीना काबेवा (Alina Kabaeva)- इससे पहले पुतिन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलीना काबेवा के अफेयर की लंबे समय तक चर्चा होती रही। अलीना एक बेहतरीन खिलाड़ी रह चुकी हैं और उन्होंने ओलंपिक गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने जिमनास्ट में 14 बार विश्वकप का खिताब जीता है तो 25 बार उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।
खेल से संन्यास लेने के बाद अलीना ने रूस की राजनीति में कदम रखा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ‘यूनाइटेड रसिया’ पार्टी के टिकट पर सांसद बनीं। साल 2008 में पहली बार अलीना और पुतिन के बीच अफेयर की खबरें आनी शुरू हुई थीं। कई रिपोर्ट्स में उनके दो से तीन बच्चे होने का दावा भी किया जाता रहा है। कई रिपोर्ट्स में उनके दो से तीन बच्चे होने का दावा भी किया जाता रहा है जो पुतिन के स्वामित्व वाले महल में रहते हैं।
लियुदमिला श्रेबनेवा (Lyudmila Putina)- पुतिन की पहली शादी एयर होस्टेस लियुदमिला श्रेबनेवा से हुई थी। करीब 30 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 2013 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। लियुदमिला एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं। पहली पत्नी से पुतिन की 2 बेटियां हैं। पुतिन और लियुदमिला ने साल 2014 तक तलाक नहीं लिया।
स्वेतलाना क्रिवोनोगिख (Svetlana Krivonogikh)- रूसी राष्ट्रपति का एक सफाई कर्मचारी स्वेतलाना से भी अफेयर रहा था। स्वेतलाना का पुतिन के घर में काम करते हुए अफेयर शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन की लव चाइल्ड और उनकी मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख 1.7 मिलियन पाउंड के एक पेंटहाउस में रह रही हैं। फिलहाल वो देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। दोनों की सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा हैं। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया है कि उनका स्वेतलाना से कोई संबंध है या फिर उनकी बेटी भी है।
विक्टोरिया लोप्प्रेवा (Victoria Lopyreva)- विक्टोरिया लोप्प्रेवा एक रूसी टीवी हस्ती और मिस रूस 2003 रह चुकी हैं। इसके अलावा वह 2018 तक फीफा विश्व कप की आधिकारिक राजदूत रह चुकी हैं। फिलहाल वह मिस रूस प्रतियोगिता की निदेशक के पद पर हैं।