अमेरिका की FBI एजेंसी ने विकास यादव को मोस्ट वॉन्टेड करार दिया है, उसकी तलाश हर जगह की जा रही है। ऐसा आरोप है कि खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू की हत्या की कोशिश यादव की तरफ से की गई थी। कहा तो यहां तक गया है कि वो एक रॉ एजेंट था जो किसी मिशन पर निकला था। अभी के लिए भारत ने खुद को विकास यादव से दूर कर लिया है, साफ कहा गया है कि उसका भारत सरकार से कोई नाता नहीं है।
विकास यादव के बारे में क्या पता चला?
लेकिन इस बीच एक हैरान कर देने वाला इनपुट इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है। ऐसी खबर है कि विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने भी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस साल उसे अप्रैल में जमानत जरूर मिली, लेकिन उस पर आरोप गंभीर लगे थे। असल में पिछले साल 18 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यादव को गिरफ्तार किया था। रोहिणी के रहने वाले एक शख्स ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी, वसूली का आरोप लगाया था और लॉरेंस के साथ उसके संपर्क भी बता दिए थे।
विकास दिल्ली में क्या कर रहा था?
रोहिणी के उस शख्स ने पुलिस को बताया था कि वो एक आईटी कंपनी चलाता है और वेस्ट एशिया में मौजूद कई भारतीयों से उसके संपर्क थे। पिछले साल नवंबर में उसके एक दोस्त ने उसकी मुलाकात यादव से करवाई थी। वो हमेशा मेरे विदेश में रह रहे दोस्तों के बारे में पूछता था। वो जानना चाहता था कि मैं पैसों का ट्रांजैक्शन कैसे करता हूं। यादव बताया करता था कि वो कोई अंडरकवर एजेंट है, लेकिन कभी अपने पद के बारे में कुछ नहीं बताया।
एक बार फिर नेतन्याहू को निशाने पर लेने की साजिश
विकास और बिश्नोई का क्या कनेक्शन?
अब पीड़ित के मुताबिक पिछले साल 11 दिसंबर को अचानक से यादव का फोन आया था, उसने बताया था कि तुरंत लोधी रोड पर मिलना है। जैसे ही वे वहां पहुंचे, यादव ने बताया कि उसे उन्हें मारने की सुपारी दी गई है, लॉरेंस बिश्नोई ने वो सुपारी दी है। शिकायतकर्ता ने जोर देकर बोला कि यादव के साथ उसका एक दूसरा साथी भी था और दोनों ने पैसे और गोल्ड चेन छीन ली थी।
विकास ने पुलिस को क्या बताया?
पीड़ित ने यहां तक बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली थी, कहा गया था कि अगर उसने पुलिस को कुछ भी बताने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एक्शन होगा। वैसे उस घटना के बाद पुलिस ने यादव और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को यादव ने एक बयान में कहा था कि उसके पिता बीएसएफ के साथ काम कर रहे थे और 2007 में उनकी मौत हो गई। उसने के मुताबिक एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात शिकायतकर्ता से हुई थी जहां उसने उसे किडनैप करने का प्लान बनाया। वहीं यादव का साथी एक कार डीलर है जिसका बिजनेस नुकसान में चल रहा था, इस वजह वो भी प्लान में शामिल हो गया।
Mahender Singh Manral की रिपोर्ट