अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी दोनों के बीच राजनीतिक खींचतान चलती रहती थी। ताजा मामले में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति का उम्मीदरवार बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस 13 मिनट की वीडियो में हिलेरी क्लिंटन के झूठ दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है।

‘Hillary Clinton lying for 13 minutes straight’ नाम के इस वीडियो में पहली बात यह दिखाई गई है कि कैसे गे मैरेज के मुद्दे पर हिलेरी पहले कुछ बोलीं और फिर अपना बयान बदल लिया। हिलेरी 2004 से लेकर 2010 तक गे मैरेज को वहां के रीति-रिवाज का हवाला देकर जायज बताती थीं। इसके बाद 2013 में वे इसके खिलाफ हो गईं।

https://youtu.be/-dY77j6uBHI

वीडियो सोर्स: youtube

इसके साथ ही इसमें 2008 का वह चर्चित मुद्दा भी शामिल किया गया है जिसमें हिलेरी ने दावा किया था कि 1996 में यूरोप के बोसनियन एयरपोर्ट पर उनपर स्नाइपर ने गोली चलाई थी। उस वक्त बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे और वह फर्स्ट लेडी। इस वीडियो में 1996 की उस एयरपोर्ट की वह वीडियो दिखाई गई है जिसमें हिलेरी बड़े ही आराम से प्लेन से उतरती हैं और फिर वहां मौजूद बड़े और बच्चों से मिलती हैं। जिसे देखकर नहीं लगता कि वहां कोई हमला हुआ होगा।