Donald Trump Tariff News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर जो टैरिफ लगाया है, उसका असर अब दिखना शुरू हो चुका है। जिस तरीके से कई देशों के स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है, जानकार मान रहे हैं कि अगर यह ट्रेंड ऐसे ही चलता रहा तो मंदी का दौर वापस आ सकता है। बड़ी बात यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये जो टैरिफ लगाए हैं, इसका असर अब अमेरिकी मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना काल के बाद से सबसे ज्यादा स्टॉक मार्केट गिर चुका है, बड़े कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है।
चार अप्रैल को देर रात शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, नैस्डैक, Dow Jones और S&P 500 इंडेक्स पांच प्रतिशत से भी ज्यादा गिरे। जब से चीने ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाने का काम किया है, इसका असर भी अमेरिकी बाजार पर साफ दिखा है। चीनी टैरिफ के बाद ही S&P 500 इंडेक्स में 6% तक की गिरावट देखने को मिली है। मार्च 2020 के बाद यह एसएंडपी 500 के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हफ्ता रहा है। डो जोन्स की बात करें तो 5.5 फीसदी की गिरावट यहां भी रही है। नैस्डेक तो 5.8 प्रतिशत तक गिरा है।
अब समस्या यह है कि इन टैरिफ की वजह से महंगाई बढ़ सकती है और फिर महंगाई ही मंदी के दौर की शुरुआत करवा सकती है। इसके ऊपर पूरी दुनिया पर एक नए ट्रेड वार का खतरा भी मंडराने लगा है। चुनौती ज्यादा बड़ी यह है कि अमेरिकी टैरिफ का कई देश मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जितना टैरिफ सामने से लग रहा है, उताना ही टैरिफ दूसरी तरफ से भी लग रहा है। इसी वजह से कई देशों के शेयर बाजार बेचैन है।
ट्रंप ने किस पर कितना टैरिफ लगाया?
ट्रंप ने भारत पर भी 27 फीसदी टैरिफ लगाया है। एशिया के कई दूसरे मुल्कों पर भी भारी टैकिफ लगा है, इसमें चीन भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसे देशों को भी नहीं बख्शा है। इस टेबल में देखिए, किस देश पर कितना टैरिफ लगाया है-
देश | टैरिफ (%) |
भारत | 27 |
चीन | 34 |
यूरोपीय संघ | 20 |
जापान | 24 |
दक्षिण कोरिया | 25 |
स्विट्जरलैंड | 31 |
यूनाइटेड किंगडम | 10% |
ताइवान | 32% |
मलेशिया | 24 |