डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने Donald Trump को 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने मैक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी की घोषणा की, अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका से थर्ड जेंडर को भी खत्म कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण का समारोह राजधानी वॉशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटल में हुआ था। इस मौके पर उनका पूरा परिवार संसद भवन में मौजूद था। पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक भी मौजूद थीं। इस बार शपथ ग्रहण कड़ाके की ठंड की वजह से संसद भवन के अंदर आयोजित हुआ था। आइये जानते हैं कौन-कौन है ट्रंप के परिवार में और क्या करे हैं उनके बच्चे?

कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप के माता-पिता?

पिता फ्रेड ट्रंप- फ्रेड ट्रंप ब्रोंक्स में जन्मे, उन्होंने कंस्ट्रक्शन से लेकर रियल एस्टेट तक अपना बिजनेस फाइलाय और क्वींस में फ्रेड ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की। फ्रेड पर मुनाफाखोरी, टैक्स चीटिंग और आवास नीतियों में नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाया गया। 1927 में, फ्रेड को कु क्लक्स क्लान मार्च में भाग लेने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

मां मैरी ट्रंप- मैरी मैकलियोड ट्रंप लुईस द्वीप पर जन्मी स्कॉटिश आप्रवासी थीं। वह 1930 में मात्र 50 डॉलर लेकर अमेरिका आई थीं और फ्रेड से मिलने से पहले एक घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती थीं। इस जोड़े ने 1936 में शादी की और उनके 5 बच्चे हुए- मैरीएन, फ्रेड जूनियर, एलिजाबेथ, डोनाल्ड और रॉबर्ट।

क्या है अमेरिका की बर्थराइट सिटीजनशिप पॉलिसी जिसे ट्रंप ने खत्म किया, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर

क्या करते हैं डोनाल्ड ट्रंप के भाई-बहन?

अमेरिकी राष्ट्रपति की सबसे बड़ी बहन, मैरीएन ट्रंप बैरी एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश थीं, जिन्होंने राष्ट्रपति रीगन और क्लिंटन के अधीन नियुक्तियों सहित कई दशकों तक सेवा की। उनका एक बेटा डेविड विलियम डेसमंड था।

फ्रेड ट्रंप जूनियर- फ्रेड जूनियर सबसे बड़े बेटे थे और फ्रेड सीनियर ने पारिवारिक व्यवसाय का नेतृत्व करने के लिए उन्हें ही चुना था। हालाँकि, शराब की लत से जूझने के कारण उनका करियर पटरी से उतर गया। 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मरने से पहले उन्होंने पायलट के तौर पर काम किया।

एलिजाबेथ ट्रंप ग्रौ- 1942 में जन्मी एलिज़ाबेथ जेपी मॉर्गन में काम करती थीं। उनकी शादी डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर जेम्स ग्रू से हुई थी। वह पाम बीच में रहती हैं। उनकी कोई संतान नहीं है।

रॉबर्ट ट्रंप- डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे भाई, रॉबर्ट ट्रंप डोनाल्ड के भरोसेमंद सहयोगी और ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में एक वरिष्ठ कार्यकारी थे। 2020 में उनकी मृत्यु हो गई।

डोनाल्ड ट्रंप फिर बने राष्ट्रपति, समझिए पहले कार्यकाल में कैसे थे भारत-अमेरिका के रिश्ते

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नियां और बच्चे

ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप एक चेक-अमेरिकी व्यवसायी थीं। ट्रंप और उनके तीन बच्चे हैं। 2022 में अपने घर में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके बच्चे हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जोकि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। इवांका ट्रंप राष्ट्रपति की पूर्व वरिष्ठ सलाहकार थीं, उनके पति जेरेड कुशनर और तीन बच्चे अरबेला, जोसेफ और थियोडोर हैं। एरिक ट्रंप- ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं उनकी शादी लारा ट्रंप से हुई है और दो बच्चे हैं।

डोनाल्ड की दूसरी पत्नी, मार्ला मेपल्स एक अभिनेत्री और टेलीविज़न हस्ती हैं। उनकी एक बेटी है टिफ़नी ट्रंप जो जॉर्जटाउन लॉ स्नातक जो अपेक्षाकृत कम प्रोफ़ाइल रखती है।

मेलानिया ट्रंप- डोनाल्ड ट्रंप की वर्तमान पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप एक स्लोवेनियाई-अमेरिकी पूर्व मॉडल हैं। उनका एक बेटा है बैरोन ट्रंप जो ट्रंप का सबसे छोटा बच्चा है। बैरोन अपने माता-पिता के साथ रहता है और निजी स्कूल में पढ़ता है।

डोनाल्ड ट्रंप के पोते-पोतियां

अरबेला, जोसेफ और थियोडोर कुशनेर (इवांका और जेरेड के बच्चे)। काई, डोनाल्ड III, ट्रिस्टन, स्पेंसर और क्लो ट्रंप (डोनाल्ड जूनियर के बच्चे)। एरिक और लारा ट्रंप के दो बच्चे। पढ़ें- देशभर की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स