अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बन गए हैं। उन्‍हें 288 इलेक्‍टॉरल वोट मिले। वहीं हिलेरी क्लिंटन 215 इलेक्‍टॉरल वोट पर ही ठहर गईं। जीत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए होते हैं। शुरुआती रुझानों में हिलेरी ने बढ़त बनाई थी लेकिन इसके बाद ट्रंप ने वापसी की। बाद में कुछ समय के लिए वे पिछड़े लेकिन फ्लोरिडा राज्‍य में जीत के साथ वे मजबूत हो गए। हिलेरी क्लिंटन को बड़ा झटका देते हुए डोनाल्‍ड ट्रंप ने स्विंग स्‍टेट्स में भी जीत दर्ज की। उन्‍हें ओहियो और फ्लोरिडा जैसे राज्‍यों में भी जीत मिली। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी को डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज की। डोनाल्‍ड ट्रंप के पाले में टेक्‍सास, लुइसियाना, नेब्रास्‍का, कंसास, व्‍योमिंग, उत्‍तरी और दक्षिणी डकोटा, केंटुकी, ओकोहामा, इंडियाना, नॉर्थ व साउथ कैरोलिना, इंडियाना और केन्टकी राज्‍य गए हैं। राष्‍ट्रपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए मतदान में भारी संख्‍या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा। यहां पाएं अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव नतीजे 2016 के लाइव अपडेट्स: 
Live Updates
08:24 (IST) 9 Nov 2016
फ्लोरिडा में डोनाल्‍ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़ा मुकाबला। नतीजों में हो सकती है देरी।
08:20 (IST) 9 Nov 2016
https://www.facebook.com/Jansatta/videos/1326798880673370/
08:17 (IST) 9 Nov 2016
https://twitter.com/GoogleTrends/status/796178978730082306
08:15 (IST) 9 Nov 2016
सीएनएन के अनुसार कनेक्टिकट में जीत हासिल करेंगी हिलेरी क्लिंटन।
08:14 (IST) 9 Nov 2016
डोनाल्‍ड ट्रंप ने लुइसियाना राज्‍य में जीत हासिल की।
08:13 (IST) 9 Nov 2016
हिलेेरी क्लिंटन की बढ़त 104 सीटों पर। ट्रंप आगे
08:13 (IST) 9 Nov 2016
डोनाल्‍ड ट्रंप 137 सीटों पर पर बढ़त बना चुके हैं।
08:11 (IST) 9 Nov 2016
https://twitter.com/CNN/status/796180644330143745
08:10 (IST) 9 Nov 2016
https://twitter.com/CNN/status/796180558602797056
08:10 (IST) 9 Nov 2016
https://twitter.com/FoxNews/status/796179273782624260
08:08 (IST) 9 Nov 2016
https://twitter.com/seanspicer/status/796177643284611076
08:06 (IST) 9 Nov 2016
सीएनएन के प्रोजेक्‍शन में डोनाल्‍ड ट्रंप की टेक्‍सास और आर्कन्‍सास राज्‍यों में जीत।
08:04 (IST) 9 Nov 2016
हिलेरी क्लिंटन ने न्‍यूयॉर्क में जीत दर्ज की।
07:55 (IST) 9 Nov 2016
https://twitter.com/CNN/status/796175876476010498
07:52 (IST) 9 Nov 2016
पॉपुलर वोट में डोनाल्‍ड ट्रंप आगे। उन्‍हें 50 प्रतिशत वोट मिले।
07:51 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016: ताजा रुझानों में हिलेरी 68 सीटों पर और ट्रंप 66 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
07:51 (IST) 9 Nov 2016
इंडियाना और केन्टकी में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, वरमोनेट में हिलेरी क्लिंटन की जीत।
07:51 (IST) 9 Nov 2016
ईस्टर्न टाइम जोन के इंडियाना और केन्टकी में मतदान संपन्न। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां क्लिंटन हाशिए पर हैं।
07:50 (IST) 9 Nov 2016
हिलेरी क्लिंटन ने कोलंबिया से जीत दर्ज की।