Pakistan Attack: पाकिस्तान में आए दिन आतंकवादी और हथियारबंद हमलावर लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने एक बस पर हमला किया है। बस मंगलवार की देर रात लाहौर की तरफ जा रही थी। उसी वक्त कुछ हथियारबंद हमलावरों ने बस पर हमला कर दिया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान के एक जिले बरखान में हुआ। बता दें कि अफगानिस्तान और ईरान के बॉर्डर से लगे इस प्रांत में अलगाववादी विद्रोहियों के खिलाफ पाकिस्तान सालों से मोर्चा लेता रहा है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर वकार खुर्शीद आलम ने समाचार न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि लगभग 40 हथिरायबंद लोगों के ग्रुप ने कई बसों और वाहनों को रोका, उनकी आईडी की जांच की और फिर सात यात्रियों को बस से उतारकर गोली मार दी। आलम ने बताया कि सभी मृतक मध्य पंजाब प्रांत के रहने वाले थे।

हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ एरिया खादिम हुसैन ने बताया कि यह हत्याएं बरखान को पंजाब के दक्षिणी शहर डेरा गाजा खान से जोड़ने वाले हाईवे पर हुई। अभी तक किसी भी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और हत्याओं के पीछे का मकसद भी साफ नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी, लेकिन हमलावर भागने में कामयाब हो गए।

पाकिस्तान ने खुद मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

पहले भी हुए कई हमले

शुक्रवार को कोल माइनर्स को ले जा रहे एक वाहन को टारगेट बनाकर किए गए बम धमाके में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए। यह हमला कोई पहला नहीं है। पिछले साल अगस्त के महीने में अलगाववादी आतंकियों ने पाकिस्तान में हमलों की एक लहर चलाई। इसमें दर्जनों लोगों की जान गई। इन हमलों में पुलिस स्टेशन और आम लोगों को टारगेट किया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी ने उस ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली, जिसे उसने हरुफ या अंधेरा तूफान बताया था। विद्रोही समूहों ने बलूचिस्तान में चीनी नागरिकों को भी टारगेट किया है। चीन यहां पर ग्वादर बंदरगाह का विकास कर रहा है। भारत ने UNSC बैठक में पाकिस्तान को लताड़ा पढ़ें पूरी खबर…