फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी आपने खबरें सुनी और पढ़ी होंगी। मगर हाल ही में फ्लाइट लैंडिंग से जुड़ा अटपटा मामला सामने आया है। फ्लाइट में एक यात्री ने बाथरूम में इतनी गंदगी फैला दी थी कि उसे तय रूट के बीच में ही जबरन लैंड कराना पड़ गया। यह मामला यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 895 से जुड़ा हुआ है। गुरुवार को यह फ्लाइट शिकागो से हॉन्ग-कॉन्ग की ओर जाने थी। मगर इसे बीच में ही जबरन लैंड कराया गया। प्लेन को अलास्का में उतारा गया था। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि एक यात्री का पेट गड़बड़ था और उसने बाथरूम में मल फैला दिया था। गुरुवार रात को फ्लाइट इसके बाद एंकरेज की ओर मोड़ दी गई थी। टेड स्टीवेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी फ्लाइट की जबरन लैंडिंग को लेकर पुष्टि की और कहा कि यात्री ने हर जगह मल फैला दिया था। अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि उस यात्री ने कई बाथरूमों में बुरी तरह गंदगी फैलाई थी। यही नहीं, उसने अपनी शर्ट को टॉयलेट के अंदर फेंकने का प्रयास किया था।

यूनाइटेड एयरलाइंस ने इस बारे में अपना जारी किया और कहा कि उसी यात्री के चलते फ्लाइट लैंड की गई थी। एंकरेज में एफबीआई की स्पोक्सवुमेन स्टेसी फेजर पेल्लेसियर ने कहा कि प्लेन में यात्री के गंदगी फैलाने के बाद अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया था। एफबीआई मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

एयरपोर्ट पुलिस की मानें तो अभी तक उस यात्री पर किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन उसे बाद में वहां से अस्पताल जरूर ले जाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्लेन उस रात साफ-सफाई के लिए वहीं खड़ा रहा था। शुक्रवार को एयरलाइंस कंपनी ने कहा कि लैंडिंग के बाद बाकी यात्रियों को होटल में ठहराया गया था।