ब्रिटेन से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की अपने दिवंगत पिता को अपनी शादी पर सम्मानित करना चाहती थी जिसके लिए उसके एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया। उस लड़की ने अपनी शादी के दिन अपने एक्रिलिक नाखूनों को पिता की अस्थियों से सजाकर उन्हें याद किया और शादी समारोह का हिस्सा बनाया।
शार्लोट वाल्टन ने इस साल अगस्त में निक नाम के एक शख्स से शादी की। लेकिन शादी से कुछ महीने पहले शार्लोट के पिता कैंसर के शिकार हो गए और उनका देहांत हो गया। शार्लोट अपने पिता को इस शादी का हिस्सा बनाना चाहती थीं। शार्लोट की कजन किस्र्टी मीकिन ने उन्हें एक दिलचस्प आइडिया दिया। किस्र्टी एक यूट्यूबर और नेल आर्टिस्ट है। उन्होंने शार्लोट के पिता की राख को उनके नाखूनों में डिजाइन के रूप में उपयोग किया।
स्टोक-ऑन-ट्रेंट की रहने वाली शार्लोट ने कहा कि मुझे वास्तव में ऐसा लगा कि जैसे वह हमारे साथ हैं। मीकिन के यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। चालरेट ने कहा कि उन्हें यह देखर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ कि अस्थियों के इस्तेमाल से उनके नाखूनों पर गुलाबी, ग्रे और सफेद रंग की डिजाइन के साथ जेम्स सजे हुए हैं।
बता दें 2018 शार्लोट को पता चला की उनके पिता को कैंसर है। उनका कैंसर उनकी रीढ़ और पसलियों तक फैल गया और लाइलाज हो गया। शार्लोट चाहती थीं के उनके पिता उनकी शादी में शामिल हों लेकिन शादी से ठीक चार महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया।