मध्य फिलीपीन में कालमेगी तूफान के कारण 52 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 13 अन्य लोग लापता हैं। अधिकतर लोगों की मौत भीषण बाढ़ में फंसने और तेज बहाव में बह जाने के कारण हुईं है। आपदा प्रतिक्रिया विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह चक्रवात मंगलवार को देश के मध्य भाग में तेजी से आगे बढ़ा और व्यापक तबाही मचाई। चक्रवात के चलते बाढ़ के पानी से घिर जाने के बाद कई लोग अपनी-अपनी छतों पर फंसे हुए हैं, जबकि कई कारें पानी में डूब गईं।
‘कालमेगी’ के कारण अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। बाढ़ के कारण कुछ गांवों में लोग छतों पर फंसे हैं। पश्चिमी प्रांत पलावन से टकराने के बाद मंगलवार देर रात या बुधवार तड़के इसके दक्षिण चीन सागर की तरफ बढ़ जाने का अनुमान था। नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप-प्रशासक बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो चतुर्थ ने बताया कि कम से कम 26 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें से कई लोग सेबू प्रांत और अन्य मध्य द्वीपीय प्रांतों में आई बाढ़ के कारण मारे गए हैं।
फिलिपीन के दक्षिणी लेयटे में बिजली गुल
‘कालमेगी’ चक्रवात इस साल फिलीपीन द्वीपसमूह पर आया 20वां उष्णकटिबंधीय चक्रवात था। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी लेयटे में एक वृद्ध ग्रामीण बाढ़ के पानी में डूब गया। वहां पूरे प्रांत में बिजली गुल होने की खबर है जबकि मध्य बोहोल प्रांत में एक गिरे हुए पेड़ की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। मध्य सेबू प्रांत में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई, जहां अधिकारियों ने कई कस्बों और गांवों में बाढ़ आने की जानकारी दी है।
पढ़ें- लंदन की चलती ट्रेन में चाकू से ताबड़तोड़ वार
फिलीपीन: छतों पर फंसे लोग
फिलीपीन में रेड क्रॉस के महासचिव ग्वेन्डोलिन पैंग ने कहा कि सेबू के तटीय शहर लिलोन में बाढ़ के पानी के कारण अनिश्चित संख्या में निवासी अपनी छतों पर फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि कारें या तो बाढ़ में डूब गईं या बहकर सेबू के अन्य इलाके में चली गई हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें बहुत सारी कॉल आ रही हैं। लोग छतों और घरों से बचाव की गुहार लगा रहे हैं लेकिन फिलहाल यह संभव नहीं है। चारों तरफ मलबा है और गाड़ियां तैर रही हैं। हमें बाढ़ का पानी कम होने का इंतज़ार करना होगा।’’ आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि समुद्री चक्रवात के तट पर पहुंचने से पहले पूर्वी फिलीपीन के प्रांतों में 1.5 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने तीन मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें, भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
वहीं, दूसरी ओर 5 सैन्यकर्मियों को लेकर जा रहा फिलीपीन की वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दक्षिणी अगुसन देल सुर प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर ‘कालमेगी’ से प्रभावित प्रांतों में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए उड़ान भर रहा था। सेना की पूर्वी मिंडानाओ कमान ने एक बयान में कहा, ‘‘सुपर ह्युए हेलीकॉप्टर दक्षिणी अगुसन डेल सुर प्रांत के लोरेटो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर सवार वायुसेना के उन कर्मचारियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं जिन्हें तूफान से प्रभावित प्रांतों में मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किया गया था।’’
पढ़ें- अमेरिका के लुइसविले में कार्गो विमान क्रैश
(इनपुट-एपी)
