प्यार में विफल होने पर तुर्की के 22 साल के युवक एरडगन कैरन ने खुद को फेसबुक पर लाइव करके गोली मार ली। इस वीडियो में कैरन हाथ में शॉटगन लिये दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में कैरन ने बताया है कि वो खुदकुशी करने जा रहा है क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया है। इसके बाद वह खुद को गोली मारने का प्रयास करता है पर बंदूक लॉक होने की वजह से वह बच जाता है। आगे कैरन ने कहा कि जब मैनें कहा कि मैं खुद को खत्म कर लूंगा तब किसी ने मेरा यकीन नहीं किया, अब देखो।
इसके बाद कैरन फिर से कैमरे को अडजस्ट करता है और बंदूक अपने सीने से लगाता है। इसके बाद इस चार मिनट की क्लिप में गोली चलने की आवाज सुनाई देती है और उसके बाद का फुटेज ब्लैक हो जाता है। इस क्लिप पर 12, 000 से जेयादा कंमेट हैं। 4000 लोग इसे शेयर कर चुके हैं। एक व्यक्ति ने अपने कमेंट में लिखा कि भगवान के लिए ऐसा मत करो। मरने से 12 घंटे पहले कैरन ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा था कि ‘फीलिंग ब्रोकेन’। अपने इस स्टेटस में उसने अपनी बहन और भतीजी के साथ फोटो पोस्ट की थी। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।